Facebook Twitter Twitter Instagram

प्रशासनिक निकाय

कूनो राष्ट्रीय उद्यान के प्रशासनिक दल का नेतृत्व डी. ऍफ़ . ओ . करते हैं, जो की एक वरिष्ठ वन अधिकारी होते हैं, और इनके सहयोग के लिए उप प्रभागीय वनाधिकारी पदस्थ होते हैं ।

कूनो को एशियाई शेरों के पुनर्स्थापन के लिए वैकल्पिक स्थल चयनित होने और नेशनल पार्क होने का गौरव प्राप्त है, इस कारण वन्य जीव प्रबंधन के सभी पहलुओं को पूरा करने की विशेषज्ञता रखे जाने योग्य सम्पूर्ण दल का गठन किया गया है। पार्क के जानवरों के स्वास्थ्य का प्रबंधन देखने, उनकी देखभाल के लिए एक प्रशिक्षित पशु चिकित्सक भी पार्क में उपलब्ध है।

लिपिक कर्मचारी जिनमें हेड क्लर्क, लेखपाल, ड्राफ्ट्समैन के पद शामिल हैं, फील्ड स्टाफ में रेंज ऑफिसर, डिप्टी रेंजर्स, फॉरेस्टर, फारेस्ट गार्ड्स के साथ-साथ अन्य ग्राउंड स्टाफ और ऑफिस स्टॉफ हैं, जो प्रबंधन को सहायता प्रदान करते हैं।

Department Login