Facebook Twitter Twitter Instagram

इतिहास

कुनो नेशनल पार्क / कुनो वन्यजीव डिवीज़न और आसपास का क्षेत्र ऐतिहासिक रूप से वन्यजीवों से समृद्ध रहा है। यह क्षेत्र प्राचीन काल में भी घने जंगल के रूप में जाना जाता था। ग्वालियर रियासत के वर्ष 1902 के एक राजपत्र में यह व्यक्त किया गया है मुगल सम्राट अकबर ने वर्ष 1564 में मालवा क्षेत्र से वापस आते समय, शिवपुरी के पास के जंगलों में हाथियों के एक बड़े झुंड को बंधक बना लिया था। विख्यात इतिहासकार अबुल फज़ल ने भी इस तथ्य का उल्लेख किया है कि इस क्षेत्र में एशियाई सिंहों पाए जाते थे | इस क्षेत्र में वर्ष 1872 में गुना शहर के पास एशियाई सिंह के शिकार का अंतिम उल्लेख भी पाया जाता है।

कुनो का इतिहास एशियाई सिंहों और इस क्षेत्र में सिंहों के पुनर्वास के लिए समय – समय पे किये गए प्रयासों के साथ गहन रूप से जुड़ा हुआ है और शायद इसीलिए कुनो के इतिहास के बारे में, सिंहों के पुनर्वास के प्रयासों का जिक्र किए बिना, बात करना असंभव है।

वर्ष 1904 में ग्वालियर के राजा, तत्कालीन महामहिम माधवराव सिंधिया द्वारा शिकार के लिए लॉर्ड कर्जन को आमंत्रित किया गया था। लॉर्ड कर्जन कुनो की घाटी के जंगल से इतना प्रभावित हुए थे कि उन्होंने तुरंत राजा को जूनागढ़, गिर से शेर लाने और जंगल में छुड़ाने का सुझाव दिया। राजा सिंधिया ने इस पर काम करना शुरू किया और जूनागढ़ के नवाब के साथ अपने स्तर पर बातचीत भी शुरू की। उस दौरान उन्होंने डोब कुंड में बड़े पैमाने पर बाड़ों का निर्माण किया, जिससे जंगलों में उनकी रिहाई से पहले शेरों को कुनो के परिस्थिति के अनुकूल ढलने में आसानी हो । यहां तक कि लॉर्ड कर्जन ने भी नवाब के साथ बातचीत करके और व्यक्तिगत रूप से स्थानांतरण में शामिल हो कर मदद करने की कोशिश की, लेकिन ऐसा मन जाता है की नवाब परियोजना में देरी करते रहे और यह शुरुआती प्रयास व्यर्थ हो गए।

कुछ समय बाद, लॉर्ड कर्जन ने राजा सिंधिया को अबिसिनिया (वर्तमान इथियोपिया) के एक फारसी विशेषज्ञ को राजा द्वारा इस परियोजना का प्रभारी बनाया गया और 1905 में इस परियोजना के लिए उस वर्ष में 1 लाख का बजट भी रखा गया | राजा के समर्थन के साथ श्री ज़ाल अफ्रीका से 10 शेर लाने में सफल भी हो गए थे । हालाँकि, जब तक वे बॉम्बे हार्बर पहुँचे, उनमें से तीन की मृत्यु हो गई। बचे हुए 7 शेरों में से 3 नर थे जबकि शेष 4 मादा थीं और वे स्वयं राजा द्वारा प्राप्त किए गए थे। उन्होंने नर को बुंदे, बांके और मजनू और मादाओं को रामैली , रामप्यारी, बिजली और गेंदी नाम दिया परन्तु इन शेरों को बाद में कुनो के बजाय शिवपुरी के जंगलों में छोड़ा गया। दुर्भाग्य से ये सभी सिंह वर्ष 1910 से 1912 के बीच मवेशीखोर और आदमखोरों में बदल गए और इस घटना के दुर्भाग्यपूर्ण मोड़ के कारण परियोजना विफल हो गई। हालांकि राजा की शेरों को इस क्षेत्र में स्वतंत्र घुमते देखने की जिस तरह से उन्होंने कल्पना की थी, वह पूरी नहीं हुई, लेकिन उनके प्रयासों को कुछ लोग सराहनीय और साहसिक जरूर मानते हैं |

Department Login