कुनो नदी के आसपास का क्षेत्र प्राचीन काल से जैव विविधता से समृद्ध रहा है। इसके महत्व को पास के पहाड़गढ़ में 30,000 साल पुरानी गुफा चित्रों में परिलक्षित किया जा सकता है जिसमें कई जंगली जानवरों को दर्शाया गया है।
मध्य प्रदेश सरकार ने इस स्थान के महत्व को महसूस करते हुए 1981 में लगभग 3300 वर्ग किमी के बड़े वन क्षेत्र के अंतर्गत लगभग 345 वर्ग किमी के कुनो वन्यजीव अभयारण्य की स्थापना की। वन्यजीव संरक्षण को और मजबूत करने और इस क्षेत्र के उचित प्रबंधन को सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त 891 वर्ग किमी क्षेत्र को बफर के रूप में जोड़ा कर 2002 में 1235 वर्ग किमी के कुनो वन्यजीव प्रभाग की स्थापना की गयी |
शुष्क घास के मैदान, और उष्णकटिबंधीय नदी वाले वन शामिल हैं। यह पशुओं की विभिन्न प्रजातियों में समान रूप से समृद्ध है और इस प्रकार यह क्षेत्र वन्य जीव के लिए विभिन्न अनुकूल कारकों का एक दुर्लभ समावेश प्रदान करता है। इस क्षेत्र के महत्व को इस तथ्य से ही किया जाता है कि विभिन्न मापदंडों पर इसकी योग्यता के कारण भारतीय वन्यजीव संस्थान ने इसे अपने अध्ययन में लायन रेनिगोडेशन प्रोग्राम के लिए सबसे उपयुक्त स्थान के रूप में चुना।
एक बार जब इस क्षेत्र को एशियाई सिंहों के पुनर्वास के लिए सबसे उपयुक्त स्थान के रूप में पहचाना लिया गया, तो तत्कालीन प्रबंधन ने इस क्षेत्र को सुधारने के लिए दीर्घकालिक प्रयास करना शुरू कर दिए | आवश्यकता अनुसार पार्क के अंदर से गांवों को स्थानांतरित करने का कार्य भी सुनियोजित तरीके से शुरू किया गया जिससे इस क्षेत्र को वन्य प्राणियों की लिय और बेहतर बनाया जा सके जो सिंहों के लिए भी अधिक फायदेमंद हो और दीर्घकाल में उन गांवों के निवासियों के लिए भी फायदेमंद रहे । 1998 से 2003 तक 24 गांवों को अभयारण्य के बाहर स्थानांतरित किया गया और लगभग 6258 हेक्टेयर क्षेत्र उपलब्ध कराया गया।
पार्क प्रबंधन द्वारा किये गए लगातार प्रयासों और गांवों के स्थानांतरण के बाद से इस क्षेत्र पर जैविक दबाव कम हो गया और पार्क में पेड़ो, वन्य जीवों और पक्षियों के घनत्व में निरंतर सुधार हुआ | मध्य प्रदेश सरकार ने इस क्षेत्र को वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी से एक नेशनल पार्क के रूप में विकसित कर अधिकारिरिक रूप में संशोधित भी किया, जो इस क्षेत्र को वन्य जीवों के लिए अधिक अनुकूल बनाने में कारगार सिद्ध हो रहा है । दिसंबर 2018 में 557.278 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र पूरे मध्य प्रदेश और आस-पास के क्षेत्रों में कुनो में वन और वनस्पति का सबसे अनूठा संयोजन है, जिसका अनुभव वहां पहुँच के ही किया जा सकता है । वानिकी की शब्दावली में, (यानी चैंपियन और सेठ के वर्गीकरण अनुसार) कुनो नेशनल पार्क के जंगलों को मोटे तौर पर निम्न प्रकारों में वर्गीकृत किया गया है।
Twitter